28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Priyanka Gandhi: तीन राज्यों के बाद प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश को दी पुरानी पेंशन योजना की गारंटी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की बड़ी सभा ग्वालियर में...। पहली बार गांधी परिवार का कोई सदस्य सिंधिया के गढ़ में कर रहा है जन सभा...।

10 min read
Google source verification
priyanka1.png

Priyanka Gandhi MP Visit- सिंधिया के गढ़ में प्रियंका गांधी।

मध्यप्रदेश में तीन माह बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस के साथ नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस ग्वालियर-चंबल संभाग की सभी सीटों पर कब्जा करना चाहती है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर-चंबल के दौरे पर हैं। इधर, प्रियंका की सभा से पहले कई स्थानों पर सिंधिया राजवंश के खिलाफ लगे पोस्टरों से राजनीतिक गर्मा गई है।

patrika.com पर देखें प्रियंका गांधी की जनसभा रैली का लाइव कवरेज...।


कांग्रेस अब मिशन 2023 में जुट गई है। महाकौशल के बाद 21 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ग्वालियर-चंबल के दौरे पर हैं। यह पहला मौका है जब गांधी परिवार का कोई सदस्य सिंधिया के गढ़ में बड़ी सभा करने आया है। प्रियंका के बाद अगस्त में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाकौशल और वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुंदेलखंड के दौरे पर आ रही हैं।

Live Updates

2.09 pm

प्रियंका ने दी एमपी को गारंटी

मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन लागू होगी। मेरी बहनों के खाते में सीधे 1500 रुपए डाले जाएंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपए में दिलवाया जाएगा। 100 यूनिट बिजली आपको मुफ्त में मिलेगी। 200 यूनिट पर बिजली बिल आधा आएगा। जो किसानों के कर्ज माफ करने का काम हमने 2018 में शुरू किया था। नई कांग्रेस की सरकार उसे पूरा करेगी। प्रियंका ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है। 2600 रुपए धान के लिए मिलते हैं। हिमाचल में जो वादे किए हैं, उसका काम चल रहा है। कर्नाटक में महिलाओं को मुफ्त में यात्रा की गारंटी की थी, आज वहां महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर रही हैं। मध्यप्रदेश में बदलाव की प्रचंड उम्मीद है। इस बार प्रचंड बहुमत से मजबूत सरकार बनाई जा सके। जो कभी खरीदी न जा सके और न गिराई जा सके। पांच सालों के लिए बन सके। जो आपके भविष्य को मजबूत बना सके। ऐक ऐसी राजनीति लाइए जो आपके भविष्य को मजबूत बनाने और समस्याओं को सुलझाने के लिए बन सके।

एमपी में लागू करेंगे पुरानी पेंशन

इस सरकार ने आप को निर्भर बनाने का काम किया है। यह राशन पर निर्भर करेंगे। आपको रोजगार नहीं देंगे। आपको पैरों पर खड़े नहीं करेंगे। इसलिए कांग्रेस गारंटी लेकर आई है। कि हमारी जहां-जहां सरकारी हैं, वहां-वहां जो गारंटी दी वो निभाई जा रही हैं। चाहें कर्नाटका में, हिमाचल प्रदेश में, राजस्थान में जो वादे किए हैं। वो निभाए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन की स्कीम लागू है। जब आप सरकारी नौकरी लेने जाते हैं कि उसमें सबसे बड़ी चीज क्या होती है, जीवन के लिए सुरक्षा। मतलब नौकरी 20-25 साल नौकरी करने के बाद आपको पेंशन मिलेगा, सहारा मिलेगा। वो सहारा आज सरकारी कर्मचारी को नहीं मिलता है। तमाम सरकारी कर्मचारी परेशान हैं। इनके पास बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लोन माफ करने के पैसे हैं। पेंशन देने का पैसा नहीं हैं। आपको बुढ़ापे में भी सहारा होना चाहिए।

कमलनाथजी से मांग की

प्रियंका ने कहा कि अभी रास्ते में कुछ दिव्यांग लोग मिले, उन्होंने कहा कि उनका पेंशन मात्र 600 रुपए हैं। तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि जब आपकी सरकार बनेगी तो पेंशन भी जरूर बढ़ाइएगा। यह ग्वालियर-चंबल और झांसी की रानी की धरती है। बड़े-बड़े महापुरुष हुए। प्रियंका ने लोगों से नारा लगवाया। इस बार मामा जी की भ्रष्ट सरकार को बदलने वाले हैं। भाजपा जाने वाली है, कांग्रेस आने वाली है।

2.01 pm

हर दिन 1600 करोड़ कमाने वाले को संपत्ति दे दी

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं की बात ही न करें। यहां हर दिन बलात्कार होता है। यह परिस्थितियां हैं। आपको समझाना जरूरी है। लेकिन मैं जानती हूं कि सबसे ज्यादा विवेक जनता में होता है। और जनता कोई गलत निर्णय नहीं लेती है। अब समय आ गया है कि आप अपने लिए और अपने भविष्य के लिए बहुत बड़ा निर्णय करना होगा। क्या आप अगले पांच सालों में क्या चाहते हैं, जो आपने पिछले पांच सालों में देखा है। आपमें से कितने लोगों को रोजगार मिला है। किसानों की स्थिति बेहतर हुई है। पांच सालों में आपकी तरक्की हुई है या नहीं। छोटे दुकानदार भी हैं, क्या आपके जीवन में तरक्की आई है क्या। आप कितनी मेहनत से कमाते हैं। कुछ नहीं बचता है। आप पर जो राज कर रहे है। आलस्य के बावजूद घोटाले के बावजूद कमा रहे हैं। बड़े-बड़े आलीशान महल हैं उनके। लेकिन आपके जेब में एक पाई नहीं बचती। मैं आप ही को दोषी ठहराउंगी। आप नेताओं से सही सवाल नहीं कर रहे हैं। इतने घोटाले क्यों हो रहे है। आपने 22 हजार घोषणाएं की, क्या आपने दो हजार भी पूरी कीं। आप घोटालों की लिस्ट क्यों बढ़ रह हैं, इस पर नहीं पूछते। आप देश में बढ़ती मेहंगाई और जो उद्योगपतियों को सरकारी संपत्ति दे दी। 1600 करोड़ रुपए एक दिन में कमरहा है ऐसे उद्योगपति को संपत्ति दे दी। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि बदलाव चाहते हो या नहीं। आप एक इमानदार सरकार चाहते हो या नहीं। आप इस सरकार को हटाकर ऐसी सरकार बनाना चाहते हो जो आपके लिए दिनरात काम करे। आज 1600 युवा बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं।

1.51 pm

प्रियंका गांधी ने बुंदेली में लोगों का अभिवादन किया। मैं पीताम्बरा पीठ आई और रानी लक्ष्मीबाई की कहानी खूब सूनी है। प्रियंका ने कहा कि मैं ग्वालियर आ रही थी, तो मेरे कई साथियों ने मुझे मुद्दे भेजे कि कौन-कौन से मुद्दे हैं जो ग्वालियर में और मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण हैं और मुझे भाषण में क्या-क्या कहना चाहिए। जब मैं उन्हें पढ़ रही थी कि ज्यादातर नकारात्मक बातें थीं। और मेरे मन में यह बात आई कि क्या हमारी राजनीति आरोप और प्रत्यारोप में फंस गई है। क्या इससे आगे भी कोई राजनीति हो सकती है। क्या इससे बढ़कर भी हम बातें कर सकते हैं जो जनता के मतलब की बातें हो।

भारतीय राजनीति की नींव स्वतंत्रता के आंदोलन से जुड़ी है। उस आंदोलन को सत्याग्रह आंदोलन नाम था। यह सत्य की लड़ाई थी। तभी हमारे देश की एक परंपरा रही है। हमारे नेताओं में सरलता, सभ्यता और सच्चाई ढूंढते हैं। ऐसे नेता हो जिनमें यह क्वालिटी हों। लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप एक दूसरे की बुराई, हम मंच पर आकर गिनवा देते हैं। वो हमारे गिनवा देते हैं। इन सब के बीच जनता के असली मुद्दे हैं जो डूब जाते हैं। आजकल शौहरत, बड़े-बड़े उद्योगों को देश की संपत्ति सौंपने, अहंकार की राजनीति होती है। लेकिन, जनता की समस्या है सत्य है वो डूब रहा है। यहां खड़े रहकर दूसरों की आलोचना करना आसान है।

1.49 pm

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है। दो दिन पहले विपक्षी दलों की बैठक हुई। प्रधानमंत्रीजी का बयान आया। जितने भी नेता है जितने भी विपक्ष की पार्टियां है, जैसे सबको चोर बोल डाला। इतने वरिष्ठ नेता जिन्होंने आजीवन देश के लिए संघर्ष किया, जो जनता के मुद्दे उठा उठाकर बड़े नेता बनें।

1.48 pm

मणिपुर जल रहा है

प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरी ओर मणिपुर में दो माह से पूरा प्रदेश जल रहा है। लोग जल रहे हैं, लोगों के घर जलाए जा रहे हैं। लोग बेघर हो गए। 77 दिनों में प्रधानमंत्रीजी ने इतने दिनों में कुछ नहीं कहा। एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद मजबूरी में एक वाक्य बोला। इसमें भी राजनीति घोल दी। उसमें भी विपक्ष का नाम ले लिया।

1.47 pm

सिंधिया के बारे में बोल सकती हूं

गांधी ने कहा कि मैं शिवराजजी के बारे में बोल सकती हूं, सिंधिया के बारे में भी बोल सकती हूं कि किस तरह से उनकी विचारधारा ही पलट गई। लेकिन मैं आपका ध्यान भटकाने नहीं आई हूं। सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। मैं आटा, दाल चावल तो है ही, लेकिन इस महंगाई से किस तरह से आपकी कमर तोड़ी जा रही है। बारिश में छत से पानी गिर रहा है, उसे सुधारने के लिए महंगाई हो गई है। बच्चों को स्कूल महंगा हो गया है। बारिश में स्कूल बच्चे जा रहे हैं उनके लिए छाता महंगा हो गया है। यह टमाटर के भाव की बात नहीं है। आपके जीवन की बात है। किस तरह से आप गुजारा कर पा रहे हैं मैं समझ नहीं पा रही हूं।

गैस सिलेंडर एक हजार रुपए

गांधी ने कहा कि आज आपको गैस का सिलेंडर खरीदना है तो हजार रुपए से कम नहीं मिल रहा है। बच्चों की परवरिश कैसे होगी। कोई बीमार पड़ जाता है तो इस बात की भी घबराहट होती है कि कैसे इलाज करेंगे। इतनी महंगाई है कि दवाई कैसे लेंगे।

सरकार को जवाब देना होगा

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी सरकार क्यों है इस देश में कि उसने पूरी की पूरी संपत्ति उद्योगपतियों को बेंच दी। सेना की अग्निवीर की भर्ती का क्या किया। आपका क्षेत्र रानी लक्ष्मीबाई का क्षेत्र हैं। यहां से तमाम वीर जवान सरहद पर खड़े होते हैं। जब से यह स्कीम आई 4 साल की सेना में भर्ती कराई गई, तब से क्या स्थिति है। मैं कुछ हरियाणा के लोगों से मिली। तो उन्होंने बताया कि लोग ट्रेनिंग से ही वापस जा रहे है। क्या हम ट्रेनिंग इसलिए करेंगे कि चार साल बाद हम घर आ जाएंगे। सरकार ने ऐसी स्थिति बना दी है कि घर आएंगे तो किसानी से भी नहीं कमा पाएंगे तो घर आकर क्या करेंगे। वहां भर्ती के लिए नौजवान मेहनत करते हैं, कोई 10 हजार की ट्यूशन, कोई 20 हजार की ट्यूशन, तो देखें पटवारी भर्ती में किस तरह से घोटाला हो गया। तो इन सब चीजों का समाधान क्या है।

1.36 pm

प्रियंका गांधी का संबोधन शुरू।

1.32 pm

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर किया हमला

15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। कैसा प्रदेश मुझे सौंपा था। बेरोजगारी, महिला अत्याचार में नंबर वन था। हमने हमारी नीतियों से काम किया। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। कौन सी गलती की। मैंने 100 रुपए 100 यूनिट बिजली की। कौन सी गलती की। मैंने गौशालाओं का निर्माण किया, कौनसी गलती की। लेकिन, सौदा हो गया, हमारी सरकार गिर गयी। अब चार माह बाद जब चुनाव है तो शिवराज सिंह जी को बहनें याद आ रही हैं। शिवराजजी आपने 18 साल में क्या दिया? महंगाई, भ्रष्टाचार, कोरोना की मौत, पटवारी घोटाला, महाकाल का घोटाला, ढाई हजार घोटाले मध्यप्रदेश में हैं। यह शिवराज सिंह जी की देन हैं। बाल अपराध दिया। शिवराज सिंह ने घर-घर में शराब भी दी। यह उनकी उपलब्धि है। आज मध्यप्रदेश के भविष्य की चुनौती है। एमपी को फिर से पटरी पर लाना है। मुझे ग्वालियर-चंबल के मतदाताओं पर विश्वास है। वे सच्चाई का साथ देंगे। सबसे गिनती होगी तो ज्यादा रिकार्ड ग्वालियर-चंबल का होगा। मुझे ग्वालियर-चंबल के खून पर विश्वास है।

1.31 pm
ग्वालियर और चंबल के लोगों का स्वागत है कि वे अन्याय नहीं सहते और अन्याय पर पलटवार करते हैं। गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। मैं महाराजा नहीं हूं। जो शिवराजजी कहते हैं मैं मामा हूं। मैं मामा नहीं हूं। शिवराजजी कहते हैं मैं किसान का बेटा हूं। लेकिन मैं किसान का बेटा नहीं हूं। मैं आप सबका भाई हूं। भाजपा की 18 साल की सरकार ने आज हर वर्ग को परेशान कर रखा है। आज हर वर्ग अपने आप को छलावा महसूस कर रहा है। मध्यप्रदेश को झूठ की राजधानी बना कर रखा है। किसानों, नौजवानों मां नर्मदा और आदिवासी, पिछड़ा वर्ग को झूठ बोला। किसको इन्होंने झूठ बोला। दलितों और गौमाता को झूठ बोला। शिवराज सरकार ने झूठ का पहाड़ खड़ा कर दिया है। झूठ और घोटाले, भाषण और घोषणाओं की मशीन हैं। यह मशीन अब डबल स्पीड पर चल रही है। चार माह बचे हैं चुनाव में। इस चुनाव का क्या मतलब है। यह चुनाव केवल एक उम्मीदवार का नहीं है। यह केवल एक पार्टी का नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा। यह नौजवानों का भविष्य तय करेगा।

कमलनाथ ने कहा कि यही नौजवान जो भविष्य में मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। माता और बहनों ने कैसे पाला-पोसा है। 18 साल भाजपा की सरकार रही। उन्होंने दिया क्या। नौजवान बिना काम के हैं। हमारा किसान बिना दाम के हैं। शिवराजजी आप किस काम के। आपने तो सबसे भ्रष्ट मध्यप्रदेश को देशभर में बनाया। पैसे दो काम लो।


1.26 pm
कमलनाथ ने कहा कि आपने इतनी बड़ी संख्या में आकर कांग्रेस को बल और शक्ति दी। कमलनाथ ने कहा कि मैं क्रांतिकारियों और देश भक्तों की पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। झांसी की रानी की धरती को प्रणाम करता हूं।

1.24 pm

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संबोधन शुरू।

1.22 pm

कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में अब ऐसी सरकार बनना चाहिए। जहां न व्यापमं घोटाला हो न पटवारी घोटाला हो।

1.21 PM

डा. गोविंद सिंह ने किया सिंधिया राजवंश पर बड़ा हमला

नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में सिंधिया परिवार पर हमला किया। सिंधिया राजवंश पर गद्दारी के आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी संपत्ति बचाने के लिए सरकार गिराने का काम किया। लगातार शिवपुरी, ग्वालियर और उज्जैन की लगभग 30 हजार करोड़ की जमीनें और महल जो मर्जर के बाद समझौता सिंधिया और सरकार के बीच हुआ था, जो मध्यप्रदेश सरकार की संपत्ति थी। आज 20 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति एक बार में हड़प ली है। इसकी पूरी जांच होना चाहिए। गोविंद सिंह ने कहा कि सिंधिया राजघराने से बदला लेना का वक्त आ गया है। हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और कमलनाथजी को नेतृत्व सौंपेंगे।

1.14 pm

नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह का संबोधन शुरू...।

1.12 pm

नकुल नाथ का संबोधन

छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद नकुल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार, घोटालों का गढ़ बन गया है। यह भ्रष्टाचार और घोटाले का हेडक्वार्टर बन चुका है। कितने घोटाले 18 साल में आपने देखे हैं। व्यापमं, व्यापमं टू शुरू हो गया। पटवारी भर्ती घोटाला। सोचिए उन विद्यार्थियों और माता-पिता पर क्या गुजरा होगा, जिन्होंने रात-दिन मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाया। महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों पर अत्याचार, दलितों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन मध्यप्रदेश है। किस तरह से हमारे आदिवासी भाइयों को अपमानित किया जाता है। कहीं उन्हें कमरे में बंद करके पीटा जाता है, कहीं हत्या कर दी जाती है, कहीं भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा उन पर पेशाब करके आदिवासियों का अपमान किया जाता है। और यह केवल मध्यप्रदेश तक ही सीमित नहीं हैं। कल मणिपुर जो भाजपा शासित प्रदेश है, वहां किस तरह आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार किया गया है। नकुल नाथ ने प्रियंका गांधी से मध्यप्रदेश को गोद लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इस प्रदेश में कांग्रेस की पार्टी बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

1.00 pm

विवेक तन्खा भीड़ देखकर खुशी जाहिर की

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जनता की भीड़ देखकर कहा कि जो मैंने 84 में देखा था वो मैं आज देख रहा हूं। ग्वालियर की जनता खुब-ब-खुद चली आई है।

12.55 pm

ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर पहुंची प्रियंका गांधी। कांग्रेस नेताओं ने मंच पर किया स्वागत। थोड़ी देर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगी।

12.40 pm

प्रियंका गांधी जन आक्रोश रैली के लिए मेला ग्राउंड के लिए रवाना। थोड़ी देर में जनसभा को करेंगी संबोधित।

12.33 pm

प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर मत्था टेका। मिट्टी को अपने माथे से लगाया। समाधि स्थल से प्रियंका गांधी जनआक्रोश रैली को संबोधित करने के लिए रवाना। प्रियंका की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे। कई कार्यकर्ता प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

11.50 Am

थोड़ी देर में झांसी रानी की समाधि पर जाएंगी प्रियंका गांधी।

संबंधित खबरें

11.45 Am
ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका गांधी। कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत। पहली बार कोई कांग्रेस सिंधिया घराने के खिलाफ ग्वालियर-चंबल में बड़ी सभा कर रहा है।

10.30 AM

प्रियंका के दौरे से पहले ग्वालियर में लगे पोस्टरों पर गर्माई सियासत। इस पोस्टर में 1857 की लड़ाई में सिंधिया राजवंश की भूमिका पर सवाल उठाए। इन पोस्टरों में प्रियंका को रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में दिखाया है। इन पोस्टरों में एक तरफ रानी लक्ष्मीबाई और दूसरी तरफ प्रियंका गांधी को दिखाया है। प्रियंका के हाथों में तलवार दिखाई गई है। इसमें संधिया परिवार के खिलाफ कई तरह के स्लोगन भी लिखे हैं। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई पर लिखी गई विख्यात सुभद्राकुमारी चौहान की लिखी कविता भी लिखी गई है।

10.30 AM

यह है शेड्यूल

10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान।
11 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचेंगी
11.20 पड़ाव क्षेत्र स्थित झांसी रानी समाधि स्थल।
11.30 मेला ग्राउंड सभा स्थल जाएंगी।
12.00 दोपहर में सभा को संबोधित करेंगी।

ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करने के लिए प्रियंका गांधी आई हुई हैं। एयरपोर्ट से सीधे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद फूलबाग जाएंगी और ग्वालियर व्यापार मेला मैदान जा रही हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।

Mission 2023: सिंधिया के गढ़ में ललकारेंगी प्रियंका गांधी, विंध्य में राहुल गांधी देंगे चैलेंज