22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में फिल्मी अंदाज में हत्या, प्रॉपर्टी डीलर ने साझेदार को दौड़ाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Murder in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का मामला, पैसों का तकादा करने पर प्रॉपर्टी कारोबारी ने साझेदार की कर दी हत्या...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Nov 2024, 9:41 AM IST

Gwalior Murder Case

Murder in Gwalior: पैसों का तकादा करने पर प्रॉपर्टी कारोबारी ने साझेदार को दौड़ा-दौड़ा कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

शतादीपुरम कॉलोनी में सोमवार दिनदहाड़े हत्या के बाद आरोपी पुष्पेंद्र भदौरिया घर पर ताला लगाकर भाग निकला। मृतक सुनील गुर्जर के परिजनों ने हत्या में 7-8 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है।

हालांकि पुलिस को चश्मदीद नहीं मिला है। आरोपी क्षत्रिय महासभा का महामंत्री भी बताया गया है। गुरुकृपा नगर के भदौरिया साथ में प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। चचेरे भाई राजकुमार ने बताया, धंधे में सुनील ने मोटी रकम लगाई। पुष्पेंद्र 40-50 लाख रुपए बकाया नहीं लौटा रहा था। सुनील शाम 4.30 बजे तकादा करने पहुंचा। कहासुनी हुई, फिर सुनील नहीं लौटा।

पेट में 3 गोलियां

सुनील के शरीर में पुलिस ने गोली के 6 जखम गिने हैं। 3 गोली पेट, 2 पीठ, 1 बाजू में लगी है। बताते हैं, वह भागता रहा, पुष्पेंद्र गोलियां चलाता रहा।

ये भी पढ़ें: विजयपुर में मतदान से एक दिन पहले फायरिंग, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप