26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ोसन को प्यार में फांसकर आबरू के साथ साथ 4 लाख भी ऐंठे

4 साल से चल रहा था अफेयर..शादी का वादा कर कई बार बनाए संबंध..4 लाख रुपए भी लिए...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Aug 2022, 5:40 PM IST

padosi.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक युवती को पड़ोसी से प्यार करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक सालों तक युवती का शोषण तो करता ही रहा साथ ही लाखों रुपए भी उससे किसी न किसी बहाने से उधार ले लिए। बीते दिनों जब युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और उधार लिए पैसे भी वापस करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

महंगा पड़ा पड़ोसी से प्यार
बहोड़ापुर की रहने वाली युवती निवेदिता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शहर के विंध्याचंल अपार्टमेंट में रहने वाले रवि तिवारी से उसकी पहचान थी। करीब 4 साल पहले आपसी पहचान का फायदा उठाकर रवि उसके घर आने-जाना लगा। इसी दौरान रवि ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और एक दिन शादी का प्रस्ताव रख अपने प्यार का इजहार किया। उसने रवि का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे।

यह भी पढ़ें- कथावाचक महाराज बंद कमरे में शिष्या को पढ़ा रहा था अश्लील कथा, पहुंच गई पत्नी, मचा बवाल


शोषण किया और चार लाख रुपए भी
पीड़िता निवेदिता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि रवि ने बीते चार सालों में कई बार शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं इन चार सालों में रवि उससे जब चाहे पैसे भी उधार लेता रहा। अभी तक करीब 4 लाख रुपए ऐंठ चुका है। उसने रवि के खाते में कई बार ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। उसकी रसीदें भी पुलिस को बताईं। रवि पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- 3 दिन बाद मिला लापता कैप्टन का शव, पत्नी से मिलकर लौटते वक्त बाढ़ में बह गई थी कार