26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर बहन के गले से छीनी ‘सुहाग की निशानी’

सरेराह महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर ले गए बाइक सवार दो बदमाश...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Aug 2022, 3:15 PM IST

loot.jpg

ग्वालियर. भाई को राखी बांधने उसके घर आई एक बहन से लुटेरे ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए गले से मंगलसूत्र छीन लिया। घटना ग्वालियर की है जहां भाई के घर आई महिला घटना के वक्त ब्यूटी पार्लर से मेहंदी लगवाकर लौट रही थी तभी रास्ते में शब्द प्रताप आश्रम के पास बाइक से आए नकाबपोश दो लुटेरों ने उसके गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो हाथ नहीं लगे।

रक्षाबंधन पर बहन से लूटा मंगलसूत्र
रक्षाबंधन के दिन बहन के गले से मंगलसूत्र लूट की घटना ग्वालियर शहर के बहोड़पुर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय अंजना श्रीवास्तव राखी बांधने के लिए दतिया से अपने भाई घर के आई थी। वो भतीजी के साथ पास के ही एक ब्यूटी पार्लर पर मेहंदी लगवाने के लिए गई हुई थीं और जब वहां से वापस आ रही थीं तभी शब्द प्रताप आश्रम के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और भाग निकले। अचानक बदमाशों के झपट्टा मारने से अंजना गिरते-गिरते बचीं और शोर मचाया लेकिन बाइक सवार बदमाश तब तक भाग चुके थे।

यह भी पढ़ें- बहन ने अर्थी पर राखी बांधकर दी भाई को अंतिम विदाई, हर आंख से छलक पड़े आंसू


सीसीटीवी में कैद हुए संदेही
राह चलते महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का पता चलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें बाइक सवार संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं जिनके आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं पीड़िता अंजना का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों में से एक ने काले व दूसरे ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। उनकी उम्र 25-30 साल के बीच की बताई गई है।

यह भी पढ़ें- 'हर रात बंगले पर नई लड़की बुलाता था एसडीएम', गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने लगाए आरोप