1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Krishna Janmashtami 2018 : सालों बाद जन्माष्टमी पर बना है यह योग,इन लोगों के लिए है भाग्यशाली

जन्माष्टमी 2018 : कई साल बाद जन्माष्टमी पर बना श्रीकृष्ण जयंती योग, ऐसे लोग होंगे भाग्यशाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 30 Aug 2018, 6:03 PM IST

Shree Krishna janmashtami festival 2018

जन्माष्टमी 2018 : कई साल बाद जन्माष्टमी पर बना श्रीकृष्ण जयंती योग, ऐसे लोग होंगे भाग्यशाली

ग्वालियर । इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठीक वैसा ही संयोग बन रहा है, जैसा उस वक्त बना था जब द्वापर युग में कान्हा धरती पर जन्मे थे। इस संयोग को श्रीकृष्ण जयंती योग के नाम से जाना जाता है। कई साल बाद इस बार फिर से वैसा ही योग बन रहा है…

यह भी पढ़ें : VIDEO : चोरों ने चटकाया सूने मकान का ताला, दुकान में भी किया चोरी का प्रयास

इस साल 2 सितंबर, रविवार को रात 8 बजकर 48 मिनट पर अष्टमी तिथि लग रही है। निर्णय सिंधु नामक ग्रंथ के अनुसार, जब भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में आधी रात यानी बारह बजे रोहिणी नक्षत्र हो और सूर्य सिंह राशि में तथा चंद्रमा वृष राशि में हों, तब श्रीकृष्ण जयंती योग बनता है ।

यह भी पढ़ें : VIDEO : सर्किल जेल में घुसे नौ संदिग्ध पकड़े, कोतवाली पुलिस ने दी दबिश

धार्मिक आस्था है कि कृष्ण जयंती योग के समय व्रत और उपवास रखना बहुत ही शुभ होता है। यही वजह है कि कान्हा के जन्म से एक-दो दिन पहले ही लोग व्रत और उपवास करना शुरू कर देते हैं। व्रती लोग कन्हैया के जन्म के समय तक लगातार भजन-कीर्तन करते रहते हैं। फिर रात बारह बजे कान्हा के अवतरण समय के बाद ही प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर अगले दिन सूर्य को जल देकर भोजन करते हैं ।

यह भी पढ़ें :VIDEO : बाइक से अस्पताल पहुंची प्रसूता, डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को भगाया, अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

सनातन धर्म में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में इस मुहूर्त में जन्मे बच्चों को बहुत भाग्यशाली और परिवार का नाम रोशन करनेवाला माना जाता है। कहते हैं इस दुर्लभ योग में जन्म लेनेवाले बच्चों पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती है ।

यह भी पढ़ें : एक सीरिंज से 20 मरीजों को इंजेक्शन लगाने पर मचा बवाल, एक की मौत, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़