बता दें कि पूर्व मंत्री माया सिंह महल से जुड़ी हैं। यही नहीं वो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिश्ते में मामी लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ मुन्नालाल गोयल भी सिंदिया समर्थक नेता माने जाते हैं। ऐसे में सिंधिया के सामने गोयल समर्थकों को साधना बड़ी चुनौती बन गई। हालांकि, हंगामा देख ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन करने वालों से कहा कि कई बार ऐसा हुआ है कि दिग्गजों के टिकट नहीं हो पाए हैं और मैंने खुद मुन्नालाल गोयल का टिकट तीन बार करवाया है, ये सबको पता है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों के साथ खड़ा हूं और मुन्ना के साथ खड़ा हूं।