
Swatantra
हमीरपुर. महाराष्ट्र में सरकार न बनने व राष्ट्रपति शासन लागू होने के चर्चाएं पूरे देश में हो रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रदेव सिंह ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी व कांग्रेस के लिए इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। वह आज हमीरपुर ज़िले में थे। महोबा जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलन में जाते वक्त वह यहां पर रुके थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए महाराष्ट्र मामले में अपना बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि महाराष्ट्र में सरकार ना बनने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि हम समझौता धर्म निभाते है। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू है। आगे सरकार बनाने की प्रक्रिया जारी है। जिनके पास बहुमत होगा और जो कांग्रेस पार्टी का नाटक है वो नाटक समाप्त होगा।
राम मंदिर निर्माण पर कहा यह-
वहीं राम मंदिर मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अदालत के फैसले को देश भर ने शांति के साथ स्वीकार किया है और अब ट्रस्ट बनेगा, वहीं भव्य मंदिर का निर्माण करेगा। भजपा प्रदेश अध्यक्ष आज सुबह खास बात यह थी कि स्वातंत्रदेव सिंह यातायात नियमों का पालन करते हुये अपनी कार में सीटबेल्ट लगाये हुये दिखाई दिये हैं।
Updated on:
14 Nov 2019 08:21 pm
Published on:
14 Nov 2019 08:21 pm
