
- इस राशि से जिला अस्पताल में सौ बेड की यूनिट का होना था निर्माण
बीकानेर पीबीएम ने करवाई थी निविदा
टाउन के महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय में प्रीफेब यूनिट निर्माण के लिए बीकानेर पीबीएम प्रशासन की ओर से निविदा की कार्यवाही की थी। लेकिन शर्तों के अनुरूप निर्माण एजेंसी की ओर से दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर निविदा निरस्त कर दी थी। आगामी कार्यवाही के बारे में न तो मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़ के प्रशासन को जानकारी दी गई और न ही जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ को। दरअसल साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत जिला अस्पताल के ओपीडी भवन के प्रथम तल पर प्री फेब यूनिट का निर्माण होना था। इस यूनिट के निर्माण होने से जिला अस्पताल में बैड की संख्या 400 हो जाती। हाल ही में राज्य सरकार ने बजट सत्र में विधिवत रूप से सौ बैड की बढ़ोतरी की है। उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी-द्वितीय के तहत प्री-फेब आईसीयू वार्ड के लिए स्वीकृत की गई थी इस योजना के तहत 15 मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध अस्पतालों को 54 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपए की राशि जारी की गई थी। जिसमें हनुमानगढ़ का जिला अस्पताल भी शामिल था।
यह कार्य हुआ शुरू
उन्हीं दिनों में जिला अस्पताल के भवनों का कायाकल्प करने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया था। इस बजट के अंतर्गत वर्तमान में डीडीसी काउंटर के प्रथम तल पर पीएमओ व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। इसके पश्चात एमसीएच भवन का सुधार कार्य व सीवरेज लाइनें बिछाने का काम होगा।
2022 में हुए थे स्वीकृत
2022 में ईआरसीपी टू के तहत साढ़े सात करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। इस राशि से जिला अस्पताल में प्रीफेब वार्ड का निर्माण होना प्रस्तावित किया गया था। इस राशि से पीबीएम बीकानेर को कार्य कराने के लिए हस्तांतरित किया गया था। पीबीएम स्तर पर निविदा भी करवाई गई थी। लेकिन किसी कारणवश सिरे नहीं चढ़ी थी। आगामी कार्यवाही के बारे में जानकारी न तो जिला अस्पताल प्रशासन के पास आई और न ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास।
डॉ.कीर्ति शेखावत, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ़।
Updated on:
05 May 2025 10:07 pm
Published on:
05 May 2025 10:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
