
हनुमानगढ़। दो दिन बाद रिलीज होने वाली फिल्म 'पद्मावत' के विरोध में मंगलवार को विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने कलक्ट्रेट और शिवमंदिर मल्टीप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन किया। तो वहीं इस मौके पर एसडीएम को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा। जबकि सौंपे गए ज्ञापन में लोगों ने फिल्म पद्मावत पर रोक लगाने की मांग की।
इससे पहले सर्व समाज के युवा शिव मंदिर मल्टीप्लेक्स के सामने एकत्रित हुए। फिर उसके बाद रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने फिल्म के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत में राजपूत समाज के इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इससे समाज के साथ-साथ सर्व समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अगर फिल्म प्रदर्शित होती है तो इससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला बजरंग दल के नेता सहित कई छात्र नेता भी मौजूद थे। जबकि इस विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, करणी सेना सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। और फिल्म के खिलाफ ज्ञापन सौंपे। बता दें कि पद्मावत के रिलीज़ होने को लेकर करणी सेना से लेकर विभिन्न राजपूत संगठनों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है। फिल्म के विराेध में प्रदेश के कुछ शहराें में बाजार अाशिंक रूप से बंद रहे ताे कही लाेगाें ने टायर जलाकर राेड जाम करते नजर आए।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पद्मावत को देशभर में रिलीज करने की मंजूरी दे दी। जिसके बाद राजपूत समाज से जुड़े संगठनों ने इसकी खूब निंदा की तो वहीं करणी सेना ने फिल्म को लेकर सिनेमा मालिकों को नहीं दिखाने की चेतावनी भी दे डाली, और करणी सेना प्रमुख ने लोगों से जनता कर्फ्यू लगाने की भी बात कही।
Published on:
23 Jan 2018 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
