Hanumangarh News : रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया 10 मार्च, 2025 से शुरू होकर 30 जून, 2025 तक चलेगी। भारत सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने "राजस्थान कृषक समर्थन योजना" के तहत 125 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है। इस प्रकार पंजीकृत किसानों को गेहूं विक्रय पर कुल 2550 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। यह राशि किसानों के जनाधार से जुड़े बैंक खाते में जमा होगी।