Rajasthan News : राजस्थान में इस वक्त भीषण गर्मी का माहौल है। कई जिलों में जबरदस्त हीट वेव चल रही है। ऐसे मौसम में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हनुमानगढ़ जिले में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को दिनभर गर्म हवाएं चलती रही। हीट वेव एवं भीषण गर्मी को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था बनाने में प्रशासन जुट गया है। इसे देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर प्रात: 7 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था आज से लागू हो गई है। अभी तक ये स्कूल 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित किए जा रहे थे। राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, ब्यावर जिलों में भी स्कूलों का टाइम बदला गया है।