Cyber Fraud inIPL 2025 : राजस्थान सहित पूरे देश में इन दिनों IPL का सुरूर हर किसी पर चढ़ा हुआ है। लेकिन, आईपीएल की शुरुआत होते ही साइबर धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी कई तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने स्कैम से बचने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मैच के टिकट अधिकृत वेबसाइट और अधिकृत केंद्रों से ही खरीदने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर आ रहे मैसेज के चक्कर में लोग टिकट खरीद को लेकर धोखाधड़ी के अलावा आईपीएल में सट्टा भी लगा रहे हैं। कई तरह के फर्जी ऐप, मैसेज पर लिंक भेजकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि साइबर ठग पहले जीत दिलाकर जाल में फंसाते हैं। जीत का चस्का लग जाता है तो जालसाज फंसाते हैं।