आमतौर पर प्रमुख पदों पर कार्यरत सरकारी अधिकारियों और कार्मिकों को अवकाश कम ही मिल पाते हैं। ऐसे में जब भी एक साथ कई दिन की छुट्टियां घोषित होती है तो वे इसका पूरा लुत्फ उठाते हैं। इन छुट्टियों में कई परिवार के साथ समय बिताएंगे तो कइयों ने पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बनाया है। यह अवकाश ऐसे समय में आए है जब 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी खत्म हो गई है। इस कारण विद्यार्थियों की छुट्टियां है।