हापुड़ के बुलंदशहर रोड के रहने वाले अधिवक्ता इमरान ने बताया कि वह शुक्रवार रात 11 बजे एक शादी समारोह में शामिल होकर गाजियाबाद से लौट रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा पर तैनात एक टोलकर्मी ब्रेटली ने 15-16 साथियों के साथ उनके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले उनके भाई रिजवान, सलमान और ताऊ इकराम घायल हो गए है। उन्होंने टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।