घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव झंडा की है। बताया जाता है कि यहां एक युवक का गांव की लड़की के साथ ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहां युवती के चाचा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर युवती के चाचा अपना आपा खो बैठे और चाकू से गोदकर प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से युवक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला एक ही गांव का होने के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।