यह है मामला
जानकारी के अनुसार, अमर सक्सेना (32) पुत्र रामचन्द्र सक्सेना गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शिप्रा सनसिटी स्थित फ्लैट नंबर-703 में रह रहे थे। दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के दौरान अमर गहरे पानी में चले गए। देखथे ही देखते वह गंगा में डूबने लगे। इस दौरान उसके चीखने की आवाज सुनकर दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गंगा तट पर मौजूद मल्लाहों और गोताखोरों ने भी गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन उन्हें जीवित नहीं बचाया जा सका।