
इस स्कूल में जहरीले सांपों के बीच पढ़ते हैं बच्चे, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
हापुड़. आज हम आपको हापुड़ के एक ऐसे प्राथमिक विद्यालय के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां बच्चे सांपों के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। बता दें कि इस स्कूल में आए दिन बड़े-बड़े सांप निकलते हैं या यूं कहें कि सकते ही स्कूल पर सांपों का कब्जा है। लेकिन इसके बावजूद बच्चे जान जोखिम डालकर भविष्य गढ़ रहे हैं। शनिवार को भी यहां एक विशालकाय सांप निकला, जिसे देखते ही बच्चों आैर अध्यापकों में भगदड़ मच गर्इ। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी कुछ नहीं कर सकी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गर्इ, लेकिन वन विभाग का कोर्इ अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हापुड़ जिले के बाबूगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय कुचेसर चौपले की। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में आए दिन सांप निकलते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद विद्यालय में सुरक्षा के कोर्इ इंतजाम नहीं किए गए हैं आैर न ही इसका स्थायी हल ही निकाला जा रहा है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब विद्यालय कुचेसर चौपले में उस समय भगदड़ मच गर्इ, जब एक सांप स्कूल में निकल आया। सांप देख टीचरों और छात्रों में भगदड़ मच गर्इ। यह सांप जैसे ही विद्यालय की कक्षा की आेर आने लगा तो बच्चों की नजर इस पर पड़ गर्इ। इसके बाद सभी छात्र डर से सहम गए। वहीं सांप पूरे स्कूल में घूमता रहा, लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
Updated on:
5 Jan 2019, 4:24 PM IST
Published on:
5 Jan 2019, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.