इस भीषण हादसे में वेगन-आर कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। हादसे में मरने वालों के नाम राजेंद्र पुत्र ओमपाल, मनीष उर्फ मोनू पुत्र राजकुमार, मुकुल पुत्र राजकुमार, आशा पत्नी राजकुमार बताए जा रहे हैं।