दरअसल, हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हावल के रहने वाले इकबाल को शुक्रवार को ही जीएस मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। हापुड़ सीएमओ रेखा शर्मा ने बताया है कि मृतक इकबाल को पिछले तीन माह से सांस की समस्या थी। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ रेखा शर्मा का कहना है कि मृतक इकबाल की कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल रिपोर्ट मेरठ भेजी गई है, जो कि देर शाम तक आएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मृतक इकबाल के परिजनों के सैम्पल भी लिए गए हैं।