पुलिस के मुताबिक, यह भीषण हादसा गढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित एनएच-9 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार होकर कुछ लोग हाजीपुर गांव से सिंभावली जा रहे थे। इसी बीच एनएच-9 पर ट्रक से तेज रफ्तार ऑटो भिड़ गया। टक्कर लगते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो सवार दो महिला समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चार लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए।