12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी एनकाउंटर : STF के हाथों मारा गया लॉरेंस विश्नोई का शार्प शूटर, मकोका के केस में था फरार

हापुड़ जिले में बुधवार की देर रात लॉरेंस विश्नोई के शूटर और STF नोएडा और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के बीच ताबड़तोड़ चली गोलियों ने तहलका मचा दिया। इस एनकाउंटर में बदमाश मार गिराया गया।

2 min read
Google source verification

बुधवार रात हापुड़ में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। यहां STF नोएडा और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ एनकाउंटर में लारेंस विश्नोई के शार्प शूटर गाजियाबाद के लोनी निवासी नवीन कुमार को मार गिराया गया। नवीन दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के केस में फरार था।पुलिस ने बताया कि नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था।

यह भी पढ़ें: वाराणसी पुलिस कमिश्नर के PRO पर ठगी का आरोप, महिला ने नौकरी के नाम पर 17 लाख रूपये ऐंठने का लगाया आरोप

STF के साथ एनकाउंटर में मारा गया लॉरेंस का शार्प शूटर

बुधवार रात STF ने जब उसकी घेरेबंदी की तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। STF की जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन को गोली लग गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।STF के सूत्रों ने बताया कि नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 2STF 0 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से दिल्ली के कोतवाली थानाक्षेत्र के 2 मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है।

ADG अमिताभ यश ने की इस घटना की पुष्टि

एनकाउंटर की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी एनकाउंटर साइट पर पहुंचे और जांच पड़ताल किए। पुलिस के अनुसार, नवीन की कई दिनों से तलाश की जा रही थी और लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। बुधवार रात उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश में जुट गई हैं। पुलिस और STF से मुठभेड़ के दौरान नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने इस घटना की पुष्टि की है।

बड़ी खबरें

View All

हापुड़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग