3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में UP के ये 8 शहर, देखें पूरी लिस्ट

Highlights- हापुड़ व मेरठ 488 एअर क्वालिटी इंडेक्स के साथ पहले स्थान पर- गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा व बुलंदशहर भी टाॅप फाइव में- लोगों को आंखों में चुभन के साथ सांस लेने में हो रही परेशानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2019, 2:50 PM IST

hapur.jpg

हापुड़. दिवाली के बाद दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की आबोहवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। देश सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के आठ शहर इस सूची में सबसे ऊपर बने हुए हैं। गुरुवार को देश में सबसे प्रदूषित शहर हापुड़ व मेरठ बने हुए हैं। यहां का एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 488 दर्ज किया गया है। इसके बाद तीसरे व चौथे स्थान पर गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा हैं, जहां क्रमशः 476 व 466 एअर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- महिला शराब तस्कर का यह वीडियो हुआ वायरल

हापुड़ में दिवाली के बाद से स्माॅग का असर देखने को मिल रहा है। हवा में धूल और धुएं के कारण पूरा वेस्ट यूपी स्माॅग की चादर में लिपटा हुआ है। इस धुंध के कारण सूरज की की किरणे पूरी तरह से खुलकर नीचे नहीं आ पा रही हैं। बता दें कि इस बार दिवाली पर आतिशबाजी भले ही कम हुई हो, लेकिन उसके बावजूद भी वेस्ट यूपी की हवा जहरीली हो गई है। सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों के लिए प्रदूषित हवा खतरनाक साबित हो रही है। लोगों को इस जहरीली हवा के कारण आंखों में चुभन के साथ सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही है।

देश के सबसे प्रदूषित शहर में एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)

1. हापुड़ - 488
2. मेरठ - 488
3. गाजियाबाद - 476
4. ग्रेटर नोएडा - 466
5. बुलंदशहर - 455
6. नोएडा - 454
7. बागपत - 446
8. कानपुर - 433

यह भी पढ़ें- यूपी के इन जनपदों में बढ़ते प्रदूषण के कारण डीजल और पेट्रोल के पुराने वाहन सीज करने के आदेश