क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शांति धुर्वे शुक्रवार को खिरकिया अस्पताल में मासूम रवि कोरकू को लेकर पहुंची तो उसे देख हर कोई सिहर उठा। मासूम रवि के शरीर पर सलाख से 50 से भी ज्यादा दाग चिन्हित किए गए हैं। रवि के पेट, पीठ, हाथ, पैर के हिस्सों में लोहे के सरिए के दाग उभरे साफ दिखाई दे रहे हैं। इन दागों को देखकर मासूम को हुए दर्द की कल्पना मात्र से लोग दहल उठते हैं.