कस्बे के लोग चाहते हैं कि आमिर खान अपने पूर्वजों के लिए एक बार शाहाबाद में आए और यहां के लोगों से मिलने के सपने को पूरा करें। इसको लेकर सभी ने एक स्वर में पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू के जरिए आमिर खान को आने का न्यौता दिया है। आमिर खान का आम का बाग हर साल मीठे आम तो देता ही है, साथ ही आमिर खान की याद भी दिलाता है।