
हरदोई. नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के संबन्ध में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा पुलिस लाइन सभागार में एडीजी लखनऊ जोन अभय कुमार प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पूर्ण सर्तकता बरती जाये और क्षेत्र के अपराधी एवं दबंग व्यक्तियों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही की जाये।
लगातार पेट्रोलिंग करे पुलिस
एडीजी लखनऊ जोन ने कहा कि निर्वाचन के दौरान क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाये तथा सभी संवेदन, अतिसंवेदनशील बूथों का पुलिस अधिकारी पहले से निरीक्षण कर लें तथा ऐसे बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाये। वाहनों की चेकिंग नियमित की जाये तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जाये।
मतदाताओं के बीच विश्वास का माहौल बनाएं
एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में कराया जाये तथा मतदाताओं को विश्वास में लेकर निर्भय होकर मतदान करने की अपील करें।
चुनाव की तैयारियां पूरी : पुलिस अधीक्षक
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिये समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा मतदेय स्थल व बूथों के लिये पर्याप्त पुलिस, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के साथ वाहनों की भी व्यवस्था रूटचार्ट के अनुसार कर ली गई है।
जिला प्रशासन मुस्तैद
निकाय चुनाव से पहले जिला प्रशासन ने एक बार फिर कार्यवाही का हंटर चलाया है। जिला प्रशासन तेवरों ने एक दिन में कार्यवाही का शतक लगा दिया है। एक ही दिन अलग अलग विभागों की ओर से की कार्यवाही से जिले में हर तरफ खलबली मच गई है। प्रशासन ने चार राशन की दुकानें सस्पेंड करने के साथ ही 13 दंबग जिला बदर कर दिए और 61 मिलावटखोरों पर आरसी के साथ 28 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी करने अलावा, आचार संहिता के उलंघन में 25 पर एफआईआर दर्ज की गई है।
अब तक 50 से अधिक दंबगों को जिला बदर किया जा चुका है। इनता नही नहीं आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 450 से अधिक एफआईआर हो चुकी हैं। प्रशासन की इन बड़ी कार्यवाहियों से हडकंप मचा हुआ है ।
Published on:
14 Nov 2017 07:51 am
