26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 साल के किशोर की निर्मम हत्या, निकाली दोनों आंखें, खेत में फेंका शव

हरदोई में एक 15 साल के किशोर की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। 15 वर्षीय किशोर का शव गेहूं के खेत में मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Mar 2023, 8:19 PM IST

पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस कर रही छापेमारी

हरदोई में एक 15 साल के किशोर की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। 15 वर्षीय किशोर का शव गेहूं के खेत में मिला। उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि उसकी आंख फोड़ने के बाद हत्या की गई, उसकी एक आंख बाहर निकली हुई थी।

यह भी पढ़ें : पुलिस के जवानों ने डीएम संग मनाई होली, DJ पर जमकर लगाए ठुमक


पुलिस अधिकारियों ने किया घटना का दौरा

घटना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। थाना टडियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर में लक्ष्मण के 15 वर्षीय पुत्र राजनाथ का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक राजनाथ चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर एसपी समेत एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी टड़ियावां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: माफिया डॉन अतीक अहमद 12 मार्च से 18 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश में ,जानिए वजह

होलिका दहन के बाद से नहीं दिखा था किशोर

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गेहूं के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला. जिसकी आंख पर चोट के निशान है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। किशोर होलिका दहन के दौरान देखा गया था। उसके बाद नज़र नहीं आया था। बुधवार को उसका शव गेहूं के खेत में मिलने की सूचना मिली। घटना की गहनता से पड़ताल में पुलिस टीम जुटी हुई है।