26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के जवानों ने डीएम संग मनाई होली, DJ पर जमकर लगाए ठुमक

Holi Celebration लखनऊ के पुलिस के जवानों ने अपना फर्ज निभाने के बाद खेली जमकर होली, डांस देखकर अधिकारी हुए हैरान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Mar 2023, 5:32 PM IST

 पहले फर्ज फिर खेली होली

पहले फर्ज फिर खेली होली

होली महापर्व पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी आज रंगों में रंग गए। राजधानी लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में आज होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर एस बी शिरोडकर, जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया, जॉइंट कमिश्नर क्राइम नीलाब्जा चौधरी समेत लखनऊ के कई पुलिस आलाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: 3 माफिया डॉन अतीक अहमद 12 मार्च से 18 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश में ,जानिए वजह


बुधवार को नहीं खेली होली, करते रहे निगरानी

दरअसल, बुधवार को होली के पर्व पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शहर में ड्यूटी पर लगे हुए थे। जिसके कारण वह बुधवार को होली नहीं खेल पाए थे। होली कार्यक्रम के दौरान राजधानी लखनऊ में होली वाले दिन मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों पर ऐसा उल्लास छाया कि पूरा पुलिस लाइन परिसर होलीमय हो गया । वहीं पुलिस अधिकारियों समेत सभी पुलिसवालों ने डीजे पर खूब जमकर डांस किया और एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली खेली।

यह भी पढ़ें: 4 सतीश कौशिक के निधन पर लखनऊ के कलाकरों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि


लगाए अबीर और गुलाल

इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने भी डीजे के गानों पर जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनन्द लिया।