26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतीश कौशिक के निधन पर लखनऊ के कलाकरों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Satish Kaushik Death 2023 रंगमंडल हो या फिल्मों में अपने किरदार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे अभिनेता सतीश कौशिक की खट्टी - मीठी यादों को याद किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Mar 2023, 3:11 PM IST

 नम आंखों से किया याद

नम आंखों से किया याद

लखनऊ के कलाकारों में बॉलीवुड के अभिनेता सतीश कौशिक के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जिनसे होली के एक दिन पहले फोन पर बात हुई थी, वो आज हमारे बीच नहीं है।

यह भी पढ़ें: माफिया डॉन अतीक अहमद 12 मार्च से 18 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश में ,जानिए वजह

सतीश कौशिक की मीठी यादों को बताते भावुक हुए कलाकार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक होने से आज सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वो सुबह किसी से मिलने जा रहे थे तभी कार में बैठते ही अचानक से दिल का दौड़ा पड़ गया। उनको तुरंत गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: होली से पहले चाचा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, पुलिस ने पहुंचाया जेल

डिप्रेशन के हुए थे शिकार

लखनऊ रंगमंडल वरिष्ठ कलाकार मुकेश वर्मा ने बताया कि सतीश कौशिक उस समय डिप्रेशन में चले गए थे, जब उनके बेटे का निधन गया था। इस सदमे से वो निकल नहीं पाए थे। जिंदादिल इंसान थे सबको हंसाते रहते लेकिन अपने दर्द को हमेशा छुपाया।

यह भी पढ़ें: Shab- E- Barat पर लखनऊ रहा गुलजार, कब्रों पर चिराग जलाकर, किया पुरखों को याद

लखनऊ के कलाकरों सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री बृजेश फाठक ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।

> कलाकार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि श्री सतीश कौशिक जी जाना, रंगमंडल और फ़िल्मी दुनिया के लिए बहुत बड़ी छति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।