2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद यहां कांग्रेस ने यूं मनाया जश्न, बांटी मिठाईयां

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे को प्रजातंत्र की जीत बताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 May 2018, 5:14 PM IST

Congress

Congress

हरदोई. जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे को प्रजातंत्र की जीत बताया। कांग्रेसजनों ने लड्डुओं से एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, गोले व आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया। इस मौक़े पर कांग्रेसजनों ने कहा कि कर्नाटक में प्रजातंत्र की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी, अमित शाह , मोदी के प्रजातंत्र विरोधी चेहरों को बेनकाब किया गया है। यह भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है। न्यायपालिका के दखल से भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस पार्टी ने न्याय की लड़ाई में जीत हासिल करते हुए जनादेश का मान सम्मान बरकरार रखा है। अब गोआ, बिहार, मेघालय, मणिपुर में भी भाजपा को नैतिकता के आधार पर अपनी सरकारों से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा का षड्यंत्रकारी जोड़-तोड़ प्रजातंत्र विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई इस प्रजातंत्र विजय पर देश की जनता, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ शीर्ष नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कोटि कोटि बधाई देती है।

कार्यालय पर हुए जश्न में जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला महासचिव डॉक्टर श्याम प्रसाद शुक्ला, साधु सिंह सोमवंशी, सत्यप्रकाश, अजीत सिंह , चंदेल भोमिया, नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा, शशिबाला वर्मा, शहर महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला महिला अध्यक्ष सुधा तिवारी, बिलग्राम ब्लाक अध्यक्ष अली खान दीप सिंह गौर आकाश सिंह, भुवनेश प्रताप ठाकुर, शिवकुमार सिंह राठौर, रिजवान अख्तर, राम भरोसे वर्मा, दिनेश राठौर, रूपलाल, अरविंद शुक्ला, आशीष सिंह आदि सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।