इन्हें मिला टिकट
नगर पालिका सदर से पारुल दीक्षित, संडीला से प्रदीप जायसवाल, मल्लावां से सीमा देवी, बिलग्राम से वीरेन्द्र कुशवाहा, सांडी से गरिमा गुप्ता, शाहाबाद से मौलश्री मिश्रा, पिहानी से अभिषेक वैश्य नगर पंचायत ·कछौना से कन्हैया लाल, बेनीगंज से सुशीला वैश्य, कुरसठ से सरनाम सिंह, माधौगंज से पूजा मिश्रा, गोपामऊ से रीता, पाली से अलका बाजपेई भाजपा प्रत्याशी हैं। इन सभी प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल अधिकारी पत्र दिया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी व अजीत सिंह बब्बन, रामचन्द्र सिंह राजपूत, कार्यालय मन्त्री गौरव भदौरिया, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, नीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।