
हरदोई. 'तत्काल समाधान' के जरिये जनता की लंबित समस्यायों के निपटारे के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं, जो समाधान दिवस के दिन ही गांव और मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करेंगी। बिलग्राम तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि बहुत पहले से लंबित चली आ रही महत्वूपर्ण 10 शिकायतों का चयन कर उन्हें संबन्धित विभाग के अधिकारी के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं आवश्यकतानुसार थाना पुलिस बल को शिकायतकर्ता के साथ ही समाधान दिवस के दिन ही गांव, मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण कराया जायेगा। ऐसे चिहिन्त 10 महत्वपूर्ण प्रकरणों को 'तत्काल समाधान' नाम दिया गया है।
उपजिलाधिकारी शाम तक देंगे रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा संबन्धित 10 टीमों की ग्राम में रवानगी के उपरान्त उनकी निगरानी करते हुये समाधान दिवस की सायं को ही सभी 10 प्रकरण में निस्तारण आख्या प्राप्त की जायेगी एवं निस्तारण आख्या की गुणवत्ता की चेकिंग करते हुये समाधान दिवस की देर सायं तक जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।
तत्काल मिलेगा न्याय
चिहिन्त समाधान दिवस की 10 शिकायतों के मौके पर निस्तारण के समय यदि संबन्धित विभाग के फील्ड लेबल जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही प्रकाश में आती है तो उसके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। शिकायतों के तत्काल समाधान की इस व्यवस्था को जिलाधिकारी द्वारा जनपद की अन्य 04 तहसीलों में लागू करने हेतु संबन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये गये हैं। इस पहल का उद्देश्य शिकायतकर्ता को शीघ्र न्याय सरकार की मंशानुरूप दिलाना है।
डीएम और विधायक ने हरी झंडी दिखाई
समाधान दिवस पर चिन्हित 10 शिकायतों हेतु 10 सरकारी गाड़ियों की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी पुलकित खरे व विधायक ने संयुक्त रूप से शिकायतों के समाधान हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने बताई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसलिए अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, जनता मिलन, लोकवाणी आदि माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्परता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये कहा कि नववर्ष तो मात्र कलेण्डर परिवर्तन ही है, परन्तु इसे हमें नई सोच एवं नई ऊर्जा के साथ कार्य करने तथा पिछली गलतियों को सुधारने के रूप में लेने का एक अवसर होता है। इसलिये सभी अधिकारी नववर्ष में नई ऊर्जा नई सोच के साथ जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।
Published on:
02 Jan 2018 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
