29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई में डबल मर्डर, आरोपी ने कहा भूत ने हत्या के लिए किया था मजबूर

Hardoi double murder - सनकी युवक ने बड़े भाई और भांजे को मार डाला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Aug 2021, 3:42 PM IST

हरदोई में डबल मर्डर, आरोपी ने कहा भूत ने हत्या के लिए किया था मजबूर

हरदोई में डबल मर्डर, आरोपी ने कहा भूत ने हत्या के लिए किया था मजबूर

हरदोई. एक सनकी युवक ने अपने बड़े भाई और भांजे के सिर पर गैस सिलेंडर पटक पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि बड़े भाई से रुपए नहीं मिलने की वजह से सनकी युवक नाराज था। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर मौके पर पहंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, मुझे भूत ने हत्या के लिए मजबूर किया था।

वो मोबाइल पर बात करते हुए कर रहा था सड़क पार, चंद सेकेंड में हो गई उसकी मौत

आरोपी गिरफ्तार :- हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बरगावां निवासी अवधेश कुमार (35 वर्ष) की अचानक चीख सुन मकान मालिक ऊपर भागे तो देखा कि अवधेश और भांजा आशू गंभीर रूप से घायल थे। छोटा भाई अनमोल भी वहीं पर था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनमोल को हिरासत में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उन दोनों की मौत हो गई। मकान मालिक ने बताया कि, अनमोल भाई से रुपए मांगता था उसी को लेकर विवाद हुआ था।

भूत आ गया था :- एसपी अजय कुमार ने इस घटना के बारे में बताया कि, आरोपित हिरासत में हैै, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपित अनमोल ने बताया कि उसके ऊपर कोई भूत आ गया था और इसी की वजह से वह हत्या को मजबूर हो गया था। हालांकि, पुलिस इसे मानने को तैयार नहीं है और अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

जांच रिपोर्ट शीघ्र :- फारेंसिक टीम ने गैस सिलेंडर के साथ मौके पर मिले अन्य साक्ष्यों का नमूना लिया। टीम जल्द जांच रिपोर्ट सौंपेगी।