तोगड़िया ने कहा कि हम आज हमारे सैनिक मारे जा रहे है, किसान गरीबी से आत्महत्या कर रहा है, गांव में बेटियां सुरक्षित नहीं, देवरिया और मुजफ्फरपुर इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यहां तो हर गलियों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। कसाई आज गौ हत्या कर रही और सरकार गौहत्या कानून का पालन नहीं करा पा रही है। हनुमान ने लंका जलाई उसका जिम्मेदार सिर्फ रावण था। ऐसे ही अगर कसाई गाय न मारता तो भीड़ उसे नहीं मारती और पहलू खान की हत्या की जिम्मेदार गौ हत्या है, भीड़ नहीं।