11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल देंगे इस्तीफा, सामने रखी ये बड़ी शर्त

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने खुलेआम इस्तीफे का किया ऐलान...
2 min read
Google source verification
sp leader naresh agarwal

हरदोई. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने खुलेआम एलान किया है कि अगर मुख्यमंत्री और भाजपा के विधायक इस्तीफा देकर विधानसभा का चुनाव लड़े तो उनके बेटे सदर विधायक नितिन अग्रवाल भी इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। नरेश अग्रवाल का यह जवाब सुनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सन्नाटा पसर गया। अपने ग्रहनगर हरदोई पहुंचे सपा सांसद नरेश अग्रवाल प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से सशर्त नितिन अग्रवाल के इस्तीफे की बात कही।

नरेश अग्रवाल ने ईवीएम को लेकर देश भर में उठ रहे सवालों को लेकर बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया। इस दौरान पत्रकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सवाल पूछा तो नरेश अग्रवाल ने कहा कि वो नितिन अग्रवाल से इस्तीफा दिलाकर फिर से चुनाव लड़ने को कहेंगे, लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक भी इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़े। नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विधान परिषद के रास्ते सदन में पहुंचे है। उन्हें भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। अगर भाजपा के सभी विधायक और मुख्यमंत्री इस्तीफा दे दें तो सपा के सदर विधायक नितिन अग्रवाल भी इस्तीफा दे देंगे।

सीएम योगी ने दिया था ये बयान
ईवीएम मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता नरेश अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो नरेश अग्रवाल ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, उनके बेटे भी ईवीएम से चुनाव जीत कर आए है और उन्हें अगर ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो वे अपने विधायक बेटे नितिन से इस्तीफा दिला दें।

नरेश ने व्यापारी सम्मेलन के जरिए दिखाई ताकत
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के संयोजन एवं सदर विधायक नितिन अग्रवाल के आयोजन में हुए विशाल व्यापारी सम्मेलन में जुटे व्यापारियों की भीड़ ने व्यापारी एकता एवं नरेश अग्रवाल की लोकप्रियता का अहसास कराया। इस सम्मेलन में भारी तादाद में पूरे प्रदेश से व्यापारियों ने भाग लिया। नरेश अग्रवाल ने सम्मेलन में जीएसटी को लेकर भाजपा सरकार पर करारे प्रहार करते हुए भाजपा की जनविरोधियों नीतियों को लेकर प्रदेश और केन्द्र सरकार पर सवाल उठाये। सम्मेलन में व्यापारियों ने मुलायम-अखिलेश जिंदाबाद, राम गोपाल-नरेश जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी एकता का अहसास कराया।

देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

हरदोई

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग