एसपी नीरज जादौन ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी। उन्होंने कहा, "अगर हम स्वयं नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो जनता से कैसे अपेक्षा कर सकते हैं?" उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें।