5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद दुकान से आ रही थी युवक-युवती की आवाजें, पुलिसवालों ने खोला शटर तो रह गए सन्न…

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था।

2 min read
Google source verification
hardoi

हरदोई. शहर के कैनाल रोड़ पर एक बंद दुकान से अजीब सी आवाजें आ रही थीं। धीरे-धीरे लोगों का मजमा इक्ट्ठा होना शुरू गया। शटर बंद था, लेकिन आवाजें आ रही थीं। दुकान के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा देख पुलिस भौचक्क रह गई और लोगों का मुंह खुला का खुला ही रह गया।

कैनाल रोड़ स्थित जनरल स्टोर की दुकान से आ रहीं आवाजें सुनकर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शटर खोला तो अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। दुकान के अंदर संदिग्ध हालात में युवक-युवती मिले। दोनों पुलिस और भीड़ को देखकर काफी सहमे हुए थे। दुकान के अंदर लड़का-लड़की को देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और उन तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। लोगों का कहना था कि दोनों अंदर गलत काम कर रहे थे।

पुलिस ने झाड़ा पल्ला
मामले की संवेदनशीलता भांपते हुए पुलिस युवक-युवती को पूछताछ के लिए ले गई। बाद में पल्ला झाड़ते हुए पुलिस ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं।

इन सवालों के जवाब अभी बाकी
शहर के कैनाल रोड पर एक दुकान में संदिग्ध हालात में युवक और युवती पकड़े गए। पहले किसी को शक नहीं हुआ मगर बाद में जब बंद दुकान से आवाजें सुनीं तो लोगों ने शक हुआ। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तब पूरा मामला सामने आया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बंद दुकान से पकड़े गए युवक युवती कौन थे? वे दुकान में क्या कर रहे थे? दुकान मालिक से उनका क्या रिश्ता था?

मामले की पड़ताल जारी
प्रथम द्रष्टया मामले को संवेदनशीलता से जोड़कर देखे जाने के कारण अभी तक दुकान मालिक और युवक युवती को लेकर कोई शिंकजा नहीं कसा गया और मामले की पड़ताल कराई जा रही है। मगर ऐसा माना जा रहा है कि मामला असामाजिक कार्यों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन फिलहाल हर बिंदुओं को लेकर जांच करने के निर्देश शहर पुलिस को उच्चाधिकारियों ने दिए हैं।