हाथरस। जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए। विद्युत, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था दुरस्त रखने के साथ ही कहीं पर ढीले तार हों तो उनको ठीक करने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसी प्रकार की सप्लाई बाधित न हो। गलियों की साफ सफाई के निर्देश दिए हैं।