हाथरस जनपद की नगर पंचायत मैण्डू में वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय हुये मनोहर सिंह आर्य के पुत्र ललित कुमार का कहना है कि विगत दस साल से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाले डीपी सिंह पर इस बार अपनी हार का सदमा सहा नहीं जा रहा। जिसके चलते वर्तमान निदर्लिय चुनाव में विजय रहे मौहर सिंह आर्य के परिजनों पर हमला कर अपना गुस्सा निकाल लिया। उन्होंने कहा कि डीपी सिंह ने अपने साथियों के साथ मिल कर सुन्दर आर्य, ललित कुमार, सचिन, मुकेश कुमार, मोहित कुमार व लक्ष्य को घायल कर दिया।