3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हींग की मंडी में आ सकता है भयंकर तूफान, अलर्ट जारी, घर में रखें कुल्हाड़ी

जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य ने तूफान आने की आशंका के चलते अफसरों की बैठक बुलाई। आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 8 May 2018, 10:59 AM IST

Tufan

Tufan

हाथरस । जिलाधिकारी डॉ. रमा शंकर मौर्य ने बताया है कि मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आठ मई की प्रातःकाल से नौ मई, 2018 तक पुनः तूफान आ सकता है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आंधी तूफान से बचाव हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपाल ग्राम विकास अधिकारी प्रधान, राशन विक्रेता आदि के माध्यम से जन सामान्य को संभावित आंधी और तूफान की सूचना से अवगत कराया गया है। नागरिक अपने पशु, फसल, मकान इत्यादि की समय से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था कर लें। जिलाधिकारी का कहना है कि तूफान के बाद कुल्हाड़ी, सीटी, टॉर्च उपयोगी साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें

फिल्मी हीरो को रियल लाइफ में हीरोगीरी दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जबरन हवालात में डाला

विभागों को निर्देश

निर्देश है कि वन विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत, विद्युत विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संभावित तूफान से राहत बचाव कार्य हेतु टीमों का गठन करा दिया जाए। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य प्रारम्भ हो जाएंगे। सरकारी सम्पत्ति, भवनों के सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित इंतजाम कार्यालयाध्यक्ष करेंगे। जिला चिकित्सालिय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था हेतु समुचित औषधि, उपकरणों तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्राइवेट हॉस्पिटलों से समन्वय स्थापित कर आकस्मिकता की स्थिति में उनसे सहयोग लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

तूफान आने से पहले ताजमहल रहेगा खाली!

क्या करें- क्या न करें

तूफान के समय वाहन न चलायें। वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खडा करें

किसी पेड़ विद्युत खम्भे, होर्डिग्स, स्वयं अथवा अपने पड़ोसी के कच्चे-जर्जर मकान, इमारत, दीवार से तत्काल दूर सुरक्षित खुले स्थान पर चले जाएं। यदि भवन की हालत अच्छी हो तो, घर के बाहर न निकलें

सामान्य जरूरत की वस्तुयें घर पर रखें।

प्रकाश तथा पानी की व्यवस्था करके रखें।

बच्चों को बाहर न निकलने दें।

विद्युत उपकरणों से दूर रहें। बच्चों को भी विद्युत उपकरणों से दूर रखें।

कोई अप्रिय घटना घटित होने पर उसी सूचना अबिलम्ब कन्ट्रोल नम्बर 100 पर दें। जब तक पुलिस व प्रशासनिक मदद न पहुंचें आसपास मौजूद लोगों को सहायता से बचाव व मदद का प्रयास करे।

टॉर्च, कुल्हाड़ी, सीटी जैसी आवश्यकता वस्तुएं राहत एवं बचाव के समय उपयोगी साबित हो सकती है।

सड़क पर यातायात व्यवस्था बनी रहे, इसके लिये धैर्य धारण करें, हड़बड़ायें नहीं, अपनी लेन में चले। गलत लेन में वाहन न ले जायें। यातायात के नियमों का पालन करें।

तूफान में फंस जाने पर घरवालों को फोन द्वारा अपनी कुशलता की सूचना अवश्य दें, जिससे परिजन घबराएं नहीं।

स्वयं सतर्क रहें और कोई हादसा होने पर आगे बढ़कर लोगों की मदद करें। पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करे।

यह भी पढ़ें

तूफान को लेकर ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए कब तक बना रहेगा ये खतरा

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश