अंबेडकर पार्क की घटना
घटना कस्बा लाड़पुर के अंबेडकर पार्क की है। रविवार सुबह जब रोज की तरह स्थानीय लोग पार्क में घूमने आए तो उन्होंने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त देखी। मूर्ति टूटने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में अंबेडकर के अनुयायी पार्क में पहुंच गए। स्थानीय लोग दोषियों को विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।