2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने नहीं सुनी गुहार तो बुजुर्ग दंपति ने उठाया ये कदम

पीड़ित दंपति की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 14 Apr 2018, 11:43 AM IST

पीड़ित दंपति

हाथरस। दबंगों ने बुजुर्ग दंपति की जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिससे परेशान पति-पत्नी शुक्रवार को तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए। जिसके बाद अधिकारी जागे। उन्होंने मामले में जांच कराने की बात कही है।


दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा
हाथरस थाना क्षेत्र के तमन्नागढ़ी निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी के साथ तहसील परिसर में आमरण अनशन किया। पीड़ित सुरेश ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1998 में सासनी के केशवदेव पुत्र बुद्धसेन से 19 हजार रुपए में जमीन खरीदी थी। जिसका दाखिला खारिज भी हो गया। मगर कब्जा नहीं लिया। वो हाथरस में ही रहने लगा। इसी बीच बनगढ़ के कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध किया तो दंपति के साथ मारपीट की गयी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों से की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।


भूख हड़ताल पर बैठा दंपति
पीड़ित सुरेश ने उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाए। जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो पीड़ित सुरेश अपनी पत्नी के साथ सासनी तहसील पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठ गए। दंपति के भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और उन्हें हड़ताल से उठाने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित दंपति का कहना था कि जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं होंगी वो भूख हड़ताल नहीं तोड़ेंगे।


तहसीलदार ने दिया आश्वासन
इस संबंध में तहसीलदार ठाकुर प्रसाद ने बताया कि सुरेश ने जमीन ली थी। जिस पर पट्टेदारों ने कब्जा भी दिला दिया था। मगर अब दूसरे पट्टेदारों ने कब्जा कर लिया । पीड़ित दंपति इसी मामले की तारीख पर तहसील आया था । तहसीलदार ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई कर मामले का निस्तारण किया जाएगा ।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश