हाथरस। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए योगी सरकार सभी कामों को ऑनलाइन करती जा रही है, फिर भी भ्रष्टचार की मजबूत जड़ों को खत्म करना नामुकिन नजर आ रहा है। हाथरस जिले में पिछले दो माह में लेखपालों द्वारा किसानों के काम किये जाने के बदले रिश्वत लेने के वायरल वीडियो ने सारी कलई खोल कर रख दी है। इन लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। ये वे मामले में हैं, जिनका किसानों ने खुद वीडियो बनाकर वायरल किया है। तमाम मामले तो पर्दे के पीछे ही खत्म हो जाते हैं। ये मामले के आने के बाद जिले के लेखपालों की कर्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है। यही लेखपाल खुद को ईमानदार बताते हुए हड़ताल कर रहे हैं।