चुकंदर एक पौष्टिक सब्जी है, जो आसानी से उपलब्ध हो जाती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें नाइट्रेट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। यह रसायन Blood Vessels को फैलाने में मदद करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यदि हम रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं, तो यह दिल से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।