30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर हेयर प्रॉब्‍लम जैसी अन्य समस्या को करता है दूर, जानिए बेलपत्र के काढ़े के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

Health Tips: बेल पत्र का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, वहीं क्या आपको पता है कि बेलपत्र ही नहीं इसका काढ़ा भी कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होता है,जानिए इसके रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 22 May 2022, 9:37 AM IST

डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर हेयर प्रॉब्‍लम जैसी अन्य समस्यायों को करता है दूर, जानिए बेलपत्र के सेवन स होने वाले इन फायदों के बारे में

amazing health benefits of bel patra kadha

Health Tips: बेलपत्र का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-पाठ के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। बेलपत्र के काढ़े का जो रोजाना सेवन करता है उसके बॉडी से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं इसका इस्तेमाल आप काढ़े के रूप में भी कर सकते हैं। इसलिए जानिए कि बेलपत्र काढ़े के रोजाना सेवन से स्वास्थ्य को कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।

सफ़ेद दाग की समस्या हो जाती है दूर
यदि आपके त्वचा में सफ़ेद दाग के जैसी समस्याएं रहती है तो बेलपत्र का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, इसमें केरोटीन नामक एक तत्व पाया जाता है जो कि दाग को हल्का कर देता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

बालों से जुड़ी समस्याएं हो जाती है दूर
बालों से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं और बालों को घना बना के रखना चाहते हैं तो बेल पत्र के काढ़े का सेवन अत्यंत लाभदायक हो सकता है, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें कपूर मिला के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर फॉल, ड्राई हेयर जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: इमली की पात्तियों को करें रोजाना के डाइट में शामिल, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर , पेट को दिलाता है राहत

डायबिटीज
डायबिटीज के पेशेंट्स हैं और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो बेल पत्र का सेवन अत्यंत लाभदायक हो सकता है, इसे बनाने के लिए आप बेल पत्र से इसके रस को निकल निकाल लें, और इसे पीस लें, अब इनका रोजाना एक एक गिलास सुबह व शाम को सेवन करें।

यह भी पढ़ें: ये तीन आदतें आपकी सुनने की क्षमता को कर सकती हैं प्रभावित, ऐसी गलतियों से बचें

एकिज्मा
यदि आप भी एकिज्मा की बीमारी से परेशान रहते हैं तो बेलपत्र के काढ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप बना के भी पी सकते हैं, इसके सेवन से स्किन से जुड़ी ढेरों समस्याएं दूर होती जाएंगी।


यह भी पढ़ें: पीरियड्स में अक्सर महिलाएं कर जाती हैं ये गलतियां, नहीं रखा ख्याल तो हो सकती है कई परेशानियां

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल