30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड से करें परहेज , ये सावधानियां नहीं बरती तो होंगे बीमार

Avoid street food in monsoon: बारिश के मौसम में अगर आप भाहर का खाना खाएंगे तो आप बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाएंगे । ऐसे में आपको बहुत सावधानियां बरतनी चाहिए। जिससे आप खुद को बीमारहोने से बचा सकें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anjali pratap singh

•

Updated: 13 Aug 2023, 7:11 PM IST

street_food.jpg

Monsoon season precaution

Monsoon season precaution: बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड से करें परहेज , ये सावधानियां नहीं बरती तो होंगे बीमार


Avoid street food in mansoon: बारिश के मौसम में अगर आप भाहर का खाना खाएंगे तो आप बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाएंगे । ऐसे में आपको बहुत सावधानियां बरतनी चाहिए। जिससे आप खुद को बीमारहोने से बचा सकें।

यह भी पढ़ें-सुबह-सुबह कॉफी पीना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है?

Advise before you eating street food:

इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा है। बारिश के मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही है इसके साथ ही बीमारियों की सौगात भी मिल जाती है। बारिश का मौसम आते ही लोग मौसम का मजा उठाने के लिए बाहर घूमने फिरने लग जाते हैं। बाहर घूमने के साथ-साथ बाहर का खाना खाने की भी बहुत इच्छा होती है। और हम बिना किसी चीज पर ध्यान दिए बिना बाहर का खाना खा लेते हैं।क्योंकि मौसम को देखते हुए हमें बाहर का खाना खाने की इच्छा होती है। मौसम के ठंडे होने की वजह से हमें फास्ट फूड और ताला भुना ही खाने की इच्छा होती है।

यह भी पढ़ें-सुबह चबाकर खाएं सिर्फ 2 लौंग, मिलेंगे 6 अद्भुत फायदे

लेकिन आपको बता दें बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड आपके लिए बेहद नुक्सानदायक है। बारिश के मौसम में अधिकतर लोगों को फूड पॉइजनिंग जैसी दिक्कत होने लग जाती हैं। बाहर के खाने के साथ-साथ उसमें जो पानी इस्तेमाल किया जाता है। या हम बाहर का पानी पी लेते हैं । उससे हमें इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए बारिश के मौसम में बाहर के खाने से दूरी बनाए रखने की सल्हा दी जाती है।फिर भी आप बाहर का खाना खा रहे हैं तो बरतनी होंगी ये सावधानियां।

यह भी पढ़ें-कच्चा केला कई गंभीर बीमारियों में है फायदेमंद, जानिए सेवन करने का सही तरीका

स्ट्रीट फूड से परहेज करें:

बारिश का मौसम होने पर अगर आपका मन बाहर का खाना खाने का हो रहा है तो आप ध्यान रखें की आप खाना अच्छी जगह से खाये जैसे किसी अच्छे रेस्टोरेंट या होटल से ही खाए । क्योंकि वहां खान साफ सफाई से और अंदर रसोई में बनता है। वहीं दूसरी ओर स्ट्रीट फूड खुले में बनता है। जहां पोल्युशन, धूल, मिट्टी और बारिश के मौसम में होने वाले कीड़े भी रहते है।और ख़ाना बनाते और देते वक्त न खाने वाला और न ही बनाने वाला दोनों इस चीज का ध्यान नहीं रखते हैं। की खाने में क्या है क्या नहीं । बस लापरवाही के साथ खा लेते हैं।

यह भी पढ़ें-वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा, 'पिज्जा' खाने से दूर हो सकती है ये गंभीर बीमारी

साफ़-सफाई का ध्यान:

बारिश के मौसम मेंध्यान रखें । जब भी आप बाहर का खाना खाए साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें।बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने हाथों को अच्छे से धोकर और सैनिटाइज़ करके ही बाहर निकलें। इस तरीके से आप जर्म्सऔर बैक्टीरिया को छूनें और अपने अंदर जाने रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें-अगर इस तरीके से करेंगे अदरक का सेवन, एक साथ कई बीमारियों में मिलेगी राहत

अपनेसाथ पानी लेकर जाए:
बारिश के मौसम में ध्यान रखें जब भी आप बाहर जाएं । तो अपने साथ पानी की बोतल जरुर लेकर जाए। जिससे की बाहर का पानी पीने पर मजबूर न हों। आप अपने आपको बाहर के दूषित और संक्रमित पानी पीने से बचा सकें। और अपनी सेहत का ध्यान भी रख सकें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।