1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना : ऐसे जानें आप एलिजिबल हैं या नहीं

देश को सेहत का तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रांची में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाय) का शुभारंभ करने जा रहे हें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 23 Sep 2018, 12:06 PM IST

Ayushman Bharat

Ayushman Bharat

देश को सेहत का तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रांची में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाय) का शुभारंभ करने जा रहे हें। इस योजना के तहत देश के करीब 10.74 करोड़ गरीब परिवारों को सालाना पांच लाख रुपए तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली, ओडिशा और तेलंगाना को छोडक़र सभी राज्य इस योजना में शामिल हो गए हैं। इस स्कीम के लॉन्च होते ही सबसे पहला सवाल जो लोगों के मन में उठेगा वह होगा कि क्या वे इसके लिए एलिजिबल हैं या नहीं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको इस योजना के लाभ मिल सकते हैं या नहीं।

ऐसे जांचे अपनी एलिजिबिलिटी

एबी-पीएमजेएवाय को लागू करने वाली एपेक्स बॉडी द नेशनल हैल्थ एजेंसी (एनएचए) ने एक वेबसाइट और हैल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस वेबसाइट पर तमाम बेनिफिशियरीज के नामों की सूची होगी। इस सूची में आपका नाम है या नहीं यह जानने के लिए आप mera.pmjay.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या फिर 14555 पर कॉल करके पूछ सकते हैं। बेनिफिशियरी के पास अपना मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर ऑनलाइन ही केवायसी (नो यॉर कस्टमर) की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

इस योजना से जुड़े हर हॉस्पिटल में आयुष्मान मित्र होगा, जिसका काम मरीजों को असिस्ट करना होगा। आयुष्मान मित्र हॉस्पिटल में मौजूद हैल्प डेस्क पर मिलेगा और यह आपके डॉक्यूमेंट्स को जांचेगा, ताकि यह पता लगा सके कि आप इस स्कीम के लिए एलिजिबल हैं या नहीं। इसके अलावा सभी बेनिफिशियरीज को एक लैटर दिया जाएगा जिसमें क्यूआर कोड होंगे। इन कोड्स को स्कैन करके ही एलिजिबिलिटी का पता लगाया जाएगा।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

1. सबसे पहले एम आई एलिजिबल पोर्टल AM I Eligible Portal के लैंडिंग पेज पर जाएं और यहां अपना एक्टिव मोबाइल नंबर लिख कर कैप्चा लैटर्स भरें और जेनरेट ओटीपी बटन दबाएं। इसके बाद यूजर के फोन पर ओटीपी मिलेगा। इस ओटीपी को डाल कर वेरिफाय ओटीपी पर क्लिक करें।

2. इसके बाद आप एक सर्च पेज पर आ जाएंगे जहां आप यह सर्च करेंगे कि एबी-पीएमजेएवाय के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। इसके िलए आप अपना मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर या फिर एसईसीसी नाम या आरएसबीवाय यूआरएन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर/राशन कार्ड नंबर : आपको बता दें कि 30 अप्रेल 2018 को देशभर की ग्राम सभाओं में सोश्यो-इकोनॉमिक कास्ट सेंसस (एसईसीसी) परिवारों के मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर लिए गए थे। अगर आपका नंबर भी उस समय दर्ज हुआ था, तभी इस पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर दिखेगा।

एसईसीसी नाम : एसईसीसी डेटाबेस के आधार पर आप अपने नाम, पिता का नाम, जेंडर, स्टेट आदि जानकारी डालकर भी अपना नाम सर्च कर सकते हैं। अगर फिर भी आपका नाम इस सूची में नहीं मिलता है तो आपको नजदीकी आयुष्मान मित्र से संपर्क करना होगा।

आरएसबीवाय यूआरएन : 31 मार्च 2018 तक जिन भी परिवारों ने इसमें एनरोल किया था, उनका नाम भी इस सूची में मिल जाएगा।

3. अगर आपका नाम इस सूची में मिल जाता है, तो आप इस स्कीम के लिए एलिजिबल हैं और आप गेट एसएमएस बटन पर क्लिक कर अपना एचएचआईडी नंबर/आरएसबीवाय यूआरएन पा सकते हैं। यह आपको भविष्य में काम आएगा। वहीं अगर आपका नाम इस सूची में नहीं मिलता है तो आपको नजदीकी आयुष्मान मित्र से संपर्क करना होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल