28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beetroot Recipes: खेलकूद और फिटनेस में रहना चाहते हैं आगे तो आजमाएं ये रेसिपीज, बनें बेहतर स्पोर्ट्सपर्सन

Beetroot Recipes: क्या आप जानते हैं कि बीटरूट (Beetroot) यानी चुकंदर में पोषक तत्व होते हैं जो आपको स्पोर्ट्स में बेहतर बना सकते हैं, आपके दिल को स्वस्थ रख सकते हैं, शुगर के level को नियंत्रित कर सकते हैं और आपके शरीर को स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं। र सकते हैं। चुकंदर के रस में नाइट्रेट आपके रक्त प्रवाह को बेहतर बना सकते हैं और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपको कैंसर से बचाने में मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए क्या है बीटरूट के गुण और सीखिए 3 हेल्दी और झटपट रेसिपीज:
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 8 Jun 2023, 3:21 PM IST

beetroot.jpg

Beetroot Recipes: Try these easy recipes for an athletic body, good skin

Beetroot Recipes: चुकंदर हमारे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए कई प्रकार के लाभ देता हैं। ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। चुकंदर का सेवन या चुकंदर का जूस/सूप नियमित रूप से पीने से ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर सकते हैं। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट मांसपेशियों में ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार लाता और सहनशक्ति को बढ़ाकर एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन C और फोलेट हड्डियों के निर्माण और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। चुकंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है। ये लिवर हेल्थ और पाचन में भी सहायता करता है। इसके अलावा, चुकंदर की उच्च फाइबर सामग्री स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देती है और वेट मैनेजमेंट में योगदान देती है। अपने आहार में चुकंदर और इसके डेरिवेटिव को शामिल करना अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का एक स्वादिष्ट और पौष्टिक तरीका हो सकता है।


Beetroot Juice (चुकंदर का जूस):

Ingredients: चुकंदर - 2 मीडियम साइज, नींबू का रस - 1 टेबलस्पून, शहद - 1 चम्मच, पानी - 1 कप

Method: चुकंदर के जूस के लिए ताज़े चुकंदर को धो कर उसका छिलका निकल दें। अब उसे टुकड़ों में काट कर ब्लेंडर में डालें। साथ ही नींबू का रस, पानी और शहद मिलाकर ब्लेंड करें।

यह भी पढ़ें: अक्सर चिड़चिड़ापन और ऊर्जा में कमी हार्मोनल इम्बैलेंस का संकेत तो नहीं, जानिए यहां


Beetroot Raita
(चुकंदर का रायता):

Ingredients: चुकंदर - 1 मीडियम साइज की (छीलकर कद्दूकस की हुई), दही - 2 कप, पुदीना पत्ती - 2 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई), क्रीम - 1 टेबलस्पून, जीरा पाउडर - 1 चम्मच, नमक - स्वादानुसार

Method: खाने में स्वादिष्ट और देखने में सुंदर रायता बनाने के लिए कद्दूकस की हुई चुकंदर में दही को फेंट कर मिलाएं। अब इसमें बारीक कटे हुए पुदीने के पत्ते, नमक और एक चुटकी पीसा हुआ जीरा पाउडर मिलाएं। सर्व करने से पहले क्रीम से गार्निश करें।


Beetroot Soup (चुकंदर सूप):

Ingredient: चुकंदर - 2 मीडियम साइज की (छोटे टुकड़ों में कटी हुई), प्याज - 1 मीडियम साइज का (कटा हुआ), गाजर - 1 मीडियम साइज की (कटी हुई), पानी - 3 कप, नमक - स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार, क्रीम - 1 टेबलस्पून, धनिया के पत्ते - 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)

Method: कटे हुए चुकंदर को प्याज और गाजर के साथ पानी डाल कर कुकर में उबाल लें। जब यह अच्छी तरह उबाल जाए तो इसे ठंडा करें और फिर नमक और काली मिर्च के साथ ब्लेंड करें। सर्व करने से पहले इसे फिर गरम करें और बटर, क्रीम व धनिये के पत्तों से गार्निश करें।

यह भी पढ़ें: यहां जानें कैसे मेथी पाचन, पीरियड पैन के दर्द में मदद करती है


डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल