30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefit of Milk: बच्चों से बुजुर्गों तक दूध है बेहद जरूरी, फायदे हैं अनेक

दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है क्योंकि शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्त्वों की करीब 80 फीसदी पूर्ति इससे होती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 3 Jun 2023, 5:06 PM IST

milk.jpg

जयपुर। दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है क्योंकि शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्त्वों की करीब 80 फीसदी पूर्ति इससे होती है। आयुर्वेद में भी दूध को श्रेष्ठ द्रव्य व प्राण देने वाला कहा गया है। शरीर में दूध की जरूरत उस समय से हो जाती है जब एक बच्चा गर्भाशय में होता है क्योंकि इस दौरान उसके शरीर के साथ हड्डिया विकसित हो रही होती हैं। इसलिए दूध हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

इतना है जरूरी

यह भी पढ़ें- Summer Lipstick Guide: किस तरह हॉट सीज़न के लिए परफेक्ट लिपस्टिक का करें चयन, जानें यहां

कौन सा दूध अधिक बेहतर
नवजात के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम है। छह माह उसे मां का दूध ही देना चाहिए। बच्चों व बड़ों के लिए गाय का दूध बेहतर बताया गया है। गाय का दूध उपलब्ध न होने पर भैंस या बकरी का दूध ले सकते हैं। ये विकल्प न होने पर ही विशेषज्ञ पैकेट वाला दूध लेने की सलाह देते हैं। जिन्हें सीधे दूध लेने में समस्या है वे दही, पनीर, श्रीखंड, छेना या फ्लेवर मिलवा के रूप में ले सकते हैं खासकर बच्चे, क्योंकि वे लेना पसंद नहीं करते।

यह भी पढ़ें- Remove Dandruff the Natural Way: डैंड्रफ व बालों में खुजली से परेशान हैं तो अपनाइए ये होम रेमेडीज


दूध में हैं ये पोषक तत्व

कब और कितना लें
दूध लेने का सबसे अच्छा समय सुबह और रात है। सुबह नाश्ते में इसे शामिल करें और रात में सोते समय गुनगुना दूध लेना कई तरह से फायदेमंद है। 200-200 ग्राम दूध दिन में 2 से 3 बार लिया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल