2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brain Boosting Food: इन फूड्स को करें रोजाना कि डाइट में शामिल ब्रेन हेल्थ के साथ मेमोरी को बढ़ाने में भी करते हैं मदद

Brain Boosting Food: ब्रेन की बात करें तो ये हमारे बॉडी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, यदि ब्रेन की सेहत के ऊपर कोई भी प्रभाव पड़ता है तो इसका इफ़ेक्ट पूरे बॉडी के ऊपर देखने को मिलता है, ऐसे में यदि आप ब्रेन की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं और मेमोरी को भी तेज रखना चाहते हैं तो ये फूड्स आपके काम आ कस्ते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 3 Feb 2022, 1:03 PM IST

 इन फूड्स को करें रोजाना कि डाइट में शामिल ब्रेन हेल्थ के साथ मेमोरी को बढ़ाने में भी करते हैं मदद

Brain Boosting Food

ब्रेन हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए इसका स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक होता है। बढ़ते उम्र के साथ अक्सर लोगों को ये समस्या आने लग जाती है कि रखी हुई चीजों को वे भूल जाते हैं वहीं उन्हें ये याद नहीं रहता है कि कौन सी चीजों को कहाँ रख दिया है। ऐसे में यदि आप दिमाग की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं और साथ ही साथ मेमोरी को भी बूस्ट करना चाहते हैं तो ये फूड्स आपके काम आ सकते हैं। इन फूड्स का यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो आपके दिमाग की सेहत स्वस्थ रहती है वहीं दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं।
इसलिए जानिए इन फूड्स के बारे में जो आपके दिमाग की सेहत के लिए फ़ायदेमन्द साबित होते हैं और इनका रोजाना सेवन आपको करना चाहिए।

नट्स और सीड्स को कर सकते हैं डाइट में शामिल
नट्स और सीड्स की बात करें तो इनका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इन दोनों में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और विटामिन ए पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ दिमागी सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। इनके रोजाना सेवन से स्ट्रेस की प्रॉब्लम कम होने लग जाती है और ये सेल्स की भी रक्षा करते हैं। आप अपनी रोजाना कि डाइट में अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज के जैसे आदि पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट को करें डाइट में शामिल
डार्क चॉकलेट की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए फ़ायदेमन्द होता है, डार्क चॉकलेट एंटी ऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइद्स के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इनके सेवन से दिमाग की सेहत तेज बनी रहती है। इसलिए यदि आप दिमाग की सेहत को तेज बना के रखना चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। इसके रोजाना सेवन स्ट्रेस भी दूर होता है और ये मेमोरी को भी शार्प करता है।

डाइट में शामिल करें काजू को
काजू की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है वहीं काजू दिमाग की सेहत के लिए भी अच्छा होता है, इसके सेवन से दिमाग से जुड़ी बीमारियां दूर होती जाती हैं। वहीं काजू पॉली सैचुरेटेड और मोनो सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है, ये दोनों ही चीजें दिमाग की सेहत को तेज बना के रखने का काम करते हैं। इसलिए आपको रोजाना कि डाइट में काजू का सेवन जरूर करना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहेंम और आपकी मेमोरी भी बूस्ट हो जाए।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य: जानिए इस क्रिया के बारे में जो चिंता और अवसाद को कम करने में प्रभावी उपचार हो सकता है

अलसी को कर सकते हैं डाइट में शामिल
अलसी की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे कि प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन्स आदि। इनके रोजाना सेवन से आपकी दिमाग की सेहत भी स्वस्थ बनी रहती है। इसलिए आपको अलसी को अपने रोज के डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मानसिक सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए इन आसान से टिप्स को जरूर करें फॉलो

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल