डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक चिकित्सक) के अनुसार, अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इसे एक शक्तिशाली औषधि बनाते हैं। हालांकि अजवाइन (Carom Seeds) का स्वाद हल्का कसा हुआ और तीखा होता है, लेकिन यहभारतीय किचन में एक महत्वपूर्ण मसाला है, जिसका इस्तेमाल हम अचार, पराठे, और पूरी बनाने में करते हैं।अजवाइन केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि इसके अद्भुत औषधीय गुण भी हैं। इसका बना हुआ काढ़ा सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार, और अन्य संक्रमणों जैसी समस्याओं को चुटकियों में दूर कर सकता है।